नवादा : व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी। घटना गया-किउल रेलखंड के वजीरगंज रेलवे स्टेशन के पास की बतायी गयी है। मौत की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सदर प्रखंड मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवासी अधिवक्ता सह लिपिक सुनील सिंह गया-जमालपुर ट्रेन से नवादा वापसी के क्रम में वजीरगंज रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटना होने से तत्काल मौत को गले लगा लिया।
सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं व परिजनों ने शोक की लहर दौड़ गई। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, नवीन कुमार, अनिल कुमार, रविशंकर प्रसाद, नीलम प्रवीण, मो शमा समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने सुनील सिंह के असामयिक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी है।
भईया जी की रिपोर्ट