नवादा : जिले का सदर अस्पताल हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर चल रहा है। ऐसा ही एक मामला सदर अस्पताल में एक बार फिर सामने आया है। स्ट्रेचर की कमी के कारण तीमारदारों को खुद मरीजों को उठाना पड़ा है। यह अमानवीय स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है, जहाँ समय पर मदद न मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
सहायता न मिलने पर तीमारदार खुद मरीज को गोद में उठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाने को मजबूर हुए हैं। फोटो अगर झूठ नहीं बोलती तो आप खुद देखिए कैसे स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही और बदइंतजामी का खामियाजा आम मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है।
भईया जी की रिपोर्ट