By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

उत्पाद विभाग ने 3 करोड़ का 280 किलोग्राम गांजा किया बरामद, दो गिरफ्तार

Swatva
Last updated: July 28, 2026 3:47 pm
By Swatva 91 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार-झारखंड सीमा पर जिले के रजौली चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 280 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। सघन जांच के दौरान एक मिनी कंटेनर ट्रक से बरामदगी हुई, जबकि मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग की कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। अधिकारी पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गए हैं।

Contents
हजारीबाग से पटना भेजी जा रही थी खेपगुप्त तहखाने से निकला भारी मात्रा में गांजाएनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
- Advertisement -

हजारीबाग से पटना भेजी जा रही थी खेप

जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जांच चौकी पर हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे एक संदिग्ध मिनी कंटेनर ट्रक संख्या PB10FF8269 को रोका गया। चालक और उपचालक से पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा। सख्ती से पूछने पर खुलासा हुआ कि गांजे की यह खेप झारखंड के हजारीबाग से लोड की गई थी और इसे पटना के जीरो माइल इलाके में पहुंचाना था। वहां किसी अन्य तस्कर को यह माल सौंपा जाना था, लेकिन उससे पहले ही रजौली में उनकी योजना नाकाम हो गई।

गुप्त तहखाने से निकला भारी मात्रा में गांजा

वाहन की तलाशी के दौरान शुरुआत में कुछ खास नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों को शक होने पर गहन जांच की गई। इसी दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से में एक खास तरीके से बनाया गया गुप्त तहखाना मिला। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी की निगरानी में जब तहखाने को खोला गया, तो उसमें से भूरे टेप में लिपटे 27 पैकेट बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल वजन 279.870 किलोग्राम यानी करीब 280 किलो पाया गया। हर पैकेट का वजन लगभग 10 से 10.5 किलो के बीच था। गांजा मिलने से जांच चौकी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

उत्पाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। जब्त किए गए ट्रक और गांजे को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई एक बड़े तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करती है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, उत्पाद विभाग, नवादा, बिहार-झारखंड सीमा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सरकारी स्कूल में घुसकर छात्र की पिटाई, दो कमरों में जड़ा ताला, वायरल वीडियो से हड़कंप
बिहारी समाज
जी हां ! इसे कहते हैं चोरी भी,उपर से सीनाजोरी भी
बिहारी समाज
बांकीपुर उपचुनाव : आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 30 जुलाई को वोटिंग, त्रिकोणीय मुकाबला
बिहारी समाज
आंख बंद डब्बा गायब, सब्जी खरीदने गये युवक की बाइक चोरी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सरकारी स्कूल में घुसकर छात्र की पिटाई, दो कमरों में जड़ा ताला, वायरल वीडियो से हड़कंप
बिहारी समाज
जी हां ! इसे कहते हैं चोरी भी,उपर से सीनाजोरी भी
बिहारी समाज
बांकीपुर उपचुनाव : आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 30 जुलाई को वोटिंग, त्रिकोणीय मुकाबला
बिहारी समाज
आंख बंद डब्बा गायब, सब्जी खरीदने गये युवक की बाइक चोरी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सरकारी स्कूल में घुसकर छात्र की पिटाई, दो कमरों में जड़ा ताला, वायरल वीडियो से हड़कंप

गोपालगंज। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के गृह जिले गोपालगंज…

By Swatva

जी हां ! इसे कहते हैं चोरी भी,उपर से सीनाजोरी भी

नवादा : सरकार लाख प्रयास कर ले लेकिन शिक्षा विभाग में शिक्षकों…

By Swatva
बिहारी समाज

बांकीपुर उपचुनाव : आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 30 जुलाई को वोटिंग, त्रिकोणीय मुकाबला

पटना। बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज (मंगलवार)…

By Swatva
बिहारी समाज

आंख बंद डब्बा गायब, सब्जी खरीदने गये युवक की बाइक चोरी

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार बाइक चोरों का सेफ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?