नवादा : जिले की पकरीबरावां पुलिस ने सड़क लूटकांड के एक मामले का सफल उद्भेदन किया है।इसकी जानकारी पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। एसडीपीओ ने बताया कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के तनपुरा फॉल के समीप 26 जून की रात छ: की संख्या में रहे अज्ञात अपराधियों ने बरैया बीघा के सरयू चौहान के पुत्र संतोष से हथियार के बल लुट की घटना को अंजाम दिया था।
इस दौरान अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं 15 हजार 900 रुपए लूट लिएं थे ,जिसके बाद पीड़ित ने पकरीबरावां थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लुट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया।
इसी बीच पुलिस ह्यूमन इंटेलिजेंस एवं तनकीकी अनुसंधान के आधार पर दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया जबकि लुट की घटना में शामिल एक अन्य बालक को विधि निरुद्ध किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जबकि मोटरसाइकिल एवं नकदी की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है । शेष अन्य फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी भी मौजूद रहे।
मोबाइल के सहारे पुलिस ने कांड का किया सफल उद्भेदन
बीते 26 जुन को लुट की घटना के बाद अपराधियों ने मोबाइल फोन को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के करतारा गांव के एक युवक के पास बेच दिया । पुलिस कांड के उद्भेदन के लिए अनुसंधान में जुटी थी तभी तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने पाया कि मोबाइल करतारा गांव में प्रयोग किया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल का उपयोग कर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में पुलिस ने पाया कि लुट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पकरीबरावां थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के हैं जिनसे विधि विरुद्ध बालक ने मोबाइल खरीदा है। जिसके बाद पुलिस ने बीती रात लोदीपुर गांव में छापेमारी करते हुए सुधीर यादव के पुत्र प्रवीण कुमार एवं अरविंद यादव पुत्र धनराज कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष लूट की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की तथा लूट की घटना में शामिल अन्य साथियों कि अहम जानकारी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस ने उक्त लूट की घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया एवं चोरी के मोबाइल खरीदने वाले बालक के अलावा लुट की घटना में शामिल एक अन्य बालक को विधि निरुद्ध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट