नवादा : जिले के सड़कों पर परिवहन विभाग के कर्मियों द्वारा धरो, पकड़ो, वसूलो, छोड़ो का अवैध धंधा रात के अंधेरे में खुलेआम जारी है। आश्चर्य यह कि निशाने पर सिर्फ सिमेंट लदा ट्रैक्टर होता है। बावजूद शासन प्रशासन मौन साधे तमाशा देख रहा है। परिवहन अधिकारी रेशमी पूनम के चालक गौतम कुमार व सुरक्षा गार्ड विशाल कुमार निजी वाहन से वारिसलीगंज से लेकर हिसुआ तक अवैध वसूली के धंधे को अंजाम दे रहा है।
सिमेंट लदा ट्रैक्टर वारिसलीगंज रैक प्वाइंट समेत विभिन्न गोदामों से ट्रैक्टरों द्वारा देर रात जिले के विभिन्न खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचाया जाता रहा है। ऐसे में परिवहन विभाग से जुड़े चालक व सुरक्षा गार्ड सड़कों पर अवैध वसूली करने काम किया करते हैं। आश्चर्य यह कि जांच में एक भी ऐसे ट्रैक्टरों पर न तो कोई जुर्माना लगाया जाता है न ही जब्त किया जाता है।
फिर सबसे बड़ा सवाल आखिर जांच किस बात की? जाहिर है सारा खेल अवैध वसूली का है। वैसे मैं बगैर प्रमाण किसी के विरुद्ध आरोप नहीं लगाता। सो कुछ तस्वीरें मेरे हाथ लगी है जो अवैध वसूली को प्रमाणित करता है। ऐसे में शासन प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के साथ इस प्रकार के परिवहन विभाग के धंधे पर रोक लगाने का काम करे।
भईया जी की रिपोर्ट