नवादा : जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में मुर्गी फार्म के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी मुर्शिद अंसारी के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। आरोपी छह वर्षों से फरार चल रहा था। इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य बदमाशों और ठगों में हड़कंप मच गया है।
रूपौ थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि घटना लगभग छह साल पुरानी है। खुर्शीद अंसारी के पुत्र मुर्शिद अंसारी ने मुर्गी फार्म के नाम पर करीब 12 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने पैसे लौटाने में लगातार टालमटोल किया। बाद में उसने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बावजूद आरोपी पैसे देने का आश्वासन देता रहा लेकिन अंततः फरार हो गया। न्यायालय के आदेश पर उसके घर की चल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट