नवादा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार के समीप तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार जूता-चप्पल कारोबारी को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला अंतर्गत शेखोपुर सराय निवासी देवेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई।
बताया जाता है कि कन्हैया कुमार जूता चप्पल के कारोबारी थे। सामग्री खरीदने के लिए नवादा आए थे। लौटने के क्रम में यह दर्दनाक घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
भईया जी की रिपोर्ट