नवादा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अकबरपुर नगर इकाई के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की पावन स्मृति में आयोजित बिरसा मुंडा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सभी प्रतिभागियों, विद्यालय परिवार, अभिभावकों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के अमूल्य सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। आयोजकों ने सहयोग, विश्वास एवं सहभागिता के लिए सभी को हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि भविष्य में भी आप सभी का स्नेह एवं सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा। परिणाम की घोषणा व पुरस्कार समारोह की तिथि जल्द घोषित की जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट