By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली, परिवार नियोजन मेला एवं प्रेस वार्ता का आयोजन

Swatva
Last updated: July 12, 2026 3:43 pm
By Swatva 77 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में जागरूकता रैली, परिवार नियोजन मेला एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को छोटे परिवार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जिम्मेदार अभिभावकत्व के प्रति जागरूक किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व संध्या पर जिला स्वास्थ्य समिति एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई।

- Advertisement -

रैली को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी सदर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, बीसीएम सदर एवं पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PFI) के जिला प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची तथा पुनः विद्यालय वापस लौटी। इस दौरान छात्राओं ने परिवार नियोजन, छोटे परिवार एवं जिम्मेदार अभिभावकत्व से संबंधित नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में आयोजित परिवार नियोजन मेले का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता आजाद ने संयुक्त रूप से किया।

मेले में उपस्थित दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। सिविल सर्जन ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी सहित परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण तथा परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक समृद्धि सुनिश्चित करने का प्रभावी उपाय है। उन्होंने आमजन से अपील की कि उपलब्ध परिवार नियोजन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। सिविल सर्जन ने बताया कि विश्व जनसंख्या पखवाड़ा के अंतर्गत नवादा जिले को 1,250 महिला बंध्याकरण तथा 90 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल में 16 महिला बंध्याकरण ऑपरेशन के साथ की गई।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, विश्व जनसंख्या दिवस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कहीं राहत की फुहार तो कहीं आफत की मार 
बिहारी समाज
सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
पत्थर उद्योग का हब बनेगा जिला,17 ब्लॉक में शुरू होगा खनन
बिहारी समाज
सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कहीं राहत की फुहार तो कहीं आफत की मार 
बिहारी समाज
सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
पत्थर उद्योग का हब बनेगा जिला,17 ब्लॉक में शुरू होगा खनन
बिहारी समाज
सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

कहीं राहत की फुहार तो कहीं आफत की मार 

नवादा : जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही मानसूनी बारिश ने…

By Swatva

सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

पत्थर उद्योग का हब बनेगा जिला,17 ब्लॉक में शुरू होगा खनन

नवादा : जिला पत्थर उद्योग का नया हब बनने जा रहा है।…

By Swatva
बिहारी समाज

सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद

पटना : राजधानी पटना में कथित तौर पर सेक्स रैकेट का विरोध…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?