By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए 13-27 जुलाई तक भरा जाएगा फॉर्म

Swatva
Last updated: July 12, 2026 3:40 pm
By Swatva 206 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय, नवादा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I से V तक नामांकन हेतु ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया के प्राचार्य श्री अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय, नवादा के लिए कक्षा I, II, III, IV एवं V (प्रत्येक में एक-एक सेक्शन) में प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण 13 जुलाई 2026 (सोमवार) से 27 जुलाई 2026 (सोमवार) तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभिभावक निर्धारित अवधि में विद्यालय कार्यालय से पंजीकरण प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र को सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ विद्यालय में जमा कर सकते हैं। पंजीकरण प्रपत्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया की वेबसाइट से भी प्राप्त किया जा सकता है।

नामांकन हेतु आयु सीमा 31 मार्च 2026 को आधार मानकर निर्धारित की गई है। इसके अनुसार कक्षा-I के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष तथा अधिकतम आयु 8 वर्ष से कम, कक्षा-II के लिए 7 से 9 वर्ष से कम, कक्षा-III के लिए 8 से 10 वर्ष से कम, कक्षा-IV के लिए 9 से 11 वर्ष से कम तथा कक्षा-V के लिए 10 से 12 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा निर्देश 2026-27 के अनुरूप किया जाएगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि आवेदन-पत्र पूरी सावधानी से भरें। यदि आवेदन में कोई गलत अथवा भ्रामक जानकारी पाई जाती है तो प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण में आवेदन अथवा प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। साथ ही, केवल पंजीकरण फॉर्म जमा कर देने मात्र से प्रवेश का अधिकार प्राप्त नहीं होगा। प्रवेश केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्धारित नियमों एवं उपलब्ध सीटों के अनुसार ही किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि अभिभावक केवल प्राचार्य अथवा प्रवेश प्रभारी द्वारा निर्धारित समय पर बुलाए जाने पर ही विद्यालय आएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

- Advertisement -

नामांकन के समय आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के साथ पूर्ण रूप से भरा हुआ पंजीकरण प्रपत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण-पत्र, सेवा प्रमाण-पत्र (केंद्र/राज्य सरकार के कर्मचारियों हेतु), सत्यापित नवीनतम वेतन पर्ची, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं विगत सात वर्षों में स्थानांतरण का विवरण (जहाँ लागू हो), एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, बच्चे का आधार कार्ड अथवा आधार नामांकन पर्ची, पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो, रक्त समूह का विवरण तथा दिव्यांग (CWSN) बच्चों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, केंद्रीय विद्यालय, नवादा, रजौली प्रखंड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी…

By Swatva
बिहारी समाज

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

By Swatva

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति

नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित हो रही अर्द्ध वार्षिक…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

नवादा : पंचायत सचिवों के अंतर-जिला स्थानांतरण में कथित अनियमितता के मामले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?