नवादा : जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय +2 विद्यालय में अनुशासनहीनता और गुटबाजी के मामले में विद्यालय प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया है। शैक्षणिक माहौल खराब करने तथा जूनियर छात्रों में भय का वातावरण बनाने के आरोप में 16 छात्रों को आवासीय परिसर से निष्कासित कर दिया गया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, निष्कासित छात्र अब घर से पढ़ाई करते हुए बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे लेकिन उन्हें छात्रावास की सुविधा नहीं मिलेगी। कार्रवाई का उद्देश्य विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना और अन्य विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। छात्रावास प्रबंधक के इस न्यायोचित कार्रवाई का छात्रवास के नये छात्रों ने स्वागत किया है।
भईया जी की रिपोर्ट