By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रजौली बस स्टैंड पर चार साल से जलजमाव, एनएचएआई की लापरवाही से दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट

Swatva
Last updated: July 10, 2026 2:19 pm
By Swatva 256 Views
Share
5 Min Read
SHARE

-बाइक से सफर कर रहे विधायक के कपड़े हुए गंदे

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाईपास बाजार स्थित एनएच-20 के सर्विस लेन के बगल में एसएच-70 पर स्थित सिरदला बस स्टैंड जलजमाव का केंद्र बन गया है। पिछले चार वर्षों से हर बारिश में यहां घुटने भर पानी जाता है। इसका खामियाजा बस स्टैंड के आसपास के दर्जनों दुकानदारों व पैदल यात्रा करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड निर्माण में बरती गई अनियमितता और रखरखाव कंपनी की घोर लापरवाही के कारण उनकी रोजी-रोटी चौपट हो गई है। हद तो तब हो गयी जब बाइक से सफर कर रहे विधायक के जल जमाव के कारण कपड़े गंदे हो गए। इस प्रकार की स्थिति यहां आम हो गयी है।

- Advertisement -

चांदसी दवाखाना के संचालक अरुण प्रसाद ने बताया कि वे प्रतिदिन परसा स्थित अपने घर से पैदल अपने प्रतिष्ठान तक आते हैं। रास्ते में उन्हें इसी जलजमाव वाले क्षेत्र से गुजरना पड़ता है, जिसे लोग अब “स्विमिंग पूल” कहने लगे हैं। उन्होंने बताया कि पहले एसएच-70 की स्थिति ठीक थी. एनएच-20 का सर्विस रोड बनने के दौरान एनएचएआई के कर्मियों ने सड़क को खोदकर 2 फीट से अधिक गहरा गड्ढा कर दिया.श। बाद में सिर्फ खानापूर्ति के लिए पेवर ब्लॉक बिछा दिया।

मिठाई दुकानदार अंजू देवी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि बारिश के चार महीने हमारे लिए सबसे बुरे होते हैं। ग्राहक पानी भरी सड़क पार कर दुकान तक नहीं आना चाहते। उधारी बढ़ गई है और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। मनीष रेडीमेड के संचालक मनीष कुमार ने कहा कि एनएच बनने से पहले यहां रौनक रहती थी लेकिन सड़क पर पानी और कीचड़ रहने के कारण कोई रुकता नहीं चाहते। एनएच निर्माण हमारे लिए विकास की जगह अभिशाप बन गया है।

सर्विस रोड के बगल में बनी नालियों के हालात भी बदतर है। नालियां कई महीनों से टूटी पड़ी हैं और जगह-जगह से धंस गई हैं। मनीष कुमार ने बताया कि लोग अंधेरे में और पानी में नालियों में गिरकर हाथ-पैर तुड़वा चुके हैं। रखरखाव करने वाली कंपनी ने अपनी जिम्मेदारी सिर्फ एक लोहे का एंगल सड़क के बीच में रखकर पूरी कर ली है। मिल दुकानदार छोटन कुमार ने बताया कि बाईपास के पास नालियों में ढक्कन तक नहीं लगाया गया है।

- Advertisement -

घसियाडीह निवासी संतोष कुमार बजरंगबली चौक पर छोटी दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें कई बार डेंगू हो चुका है। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने एसडीएम रजौली और स्थानीय सांसद को आवेदन सौंपा। एसडीएम ने नगर पंचायत को प्रतिप्रतिलिपि भेजी, लेकिन फाइल वहीं दबकर रह गई। चार वर्षों से आसपास के ग्रामीण, राहगीर और दुकानदार जलजमाव से त्रस्त हैं और अब पलायन को मजबूर हैं।

इस संबंध में एनएचएआई के पीडी सुभाष मीणा ने बताया कि संबंधित त्रुटियों को दूर करने हेतु रखरखाव में जुटे कंपनी के प्रतिनिधि आर. के. त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं आर. के. त्रिपाठी ने कहा कि सिरदला रोड एवं सर्विस रोड के बगल में व्याप्त अतिक्रमणकारियों को नोटिस किया गया है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सर्विस लेन से जुड़ी समस्याओं के निदान कराने का आश्वासन दिया। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद नाली निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -

इस संबंध में सीओ मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि डीएम नवादा के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी एवं एनएचएआई की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। टीम द्वारा बाईपास में जलजमाव का सघन निरीक्षण किया गया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय भेजी जा रही है। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों को आश्वस्त किया कि जल्द ही जलजमाव की समस्या से पूर्ण मुक्ति दिलाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, एनएचएआई, जलजमाव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सड़क दुघर्टना में चाचा-भतिजा की मौत, मचा को राम
बिहारी समाज
सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 
बिहारी समाज
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप
बिहारी समाज
18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सड़क दुघर्टना में चाचा-भतिजा की मौत, मचा को राम
बिहारी समाज
सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 
बिहारी समाज
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप
बिहारी समाज
18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सड़क दुघर्टना में चाचा-भतिजा की मौत, मचा को राम

नवादा : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पथरा इंग्लिश…

By Swatva
बिहारी समाज

सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 

-आमिर अंजुम ने पेश की मानवता की मिसाल नवादा : जिले के गोविंदपुर…

By Swatva

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप

-सदर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, जांच की मांग नवादा :…

By Swatva
बिहारी समाज

18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 

नवादा : जिले में केंद्रीय विद्यालय खुलने का सपना साकार होने जा रहा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?