By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मंडल कारा में मोबाइल पहुंचाने की साजिश नाकाम, दो बंदियों समेत अज्ञात परिजनों पर प्राथमिकी

Swatva
Last updated: July 10, 2026 2:16 pm
By Swatva 146 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : मंडल कारा में सुरक्षा प्रहरियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर पहुंचाने की कोशिश विफल कर दी गई। मामले में प्रभारी काराधीक्षक खुशबू के आवेदन पर नगर थाना में दो विचाराधीन बंदियों एवं उनके अज्ञात परिजनों के विरुद्ध बिहार कारा हस्तक 2012 के नियम 391 की कंडिका (iii) के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

- Advertisement -

प्रभारी काराधीक्षक द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात कक्षपाल उमेश कुमार एवं माधोपाल की नजर जेल परिसर में मौजूद विचाराधीन बंदी मो. इम्तियाज और मो. इफ्तेखार की गतिविधियों पर पड़ी, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। दोनों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल रोककर पूछताछ की और एहतियातन जेल की चारदीवारी से सटे पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बाहर से फेंके गए चारदीवारी के समीप प्लास्टिक के रैपर में लिपटा एक एल्यूमिनियम का डिब्बा बरामद हुआ। डिब्बे की गहन जांच करने पर उसमें एक सेंक्सियन कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन, उसकी बैटरी, चार्जर तथा खैनी जैसी प्रतीत होने वाली लगभग 50 ग्राम नशीली सामग्री मिली। बरामदगी की सूचना दोनों कक्षपालों ने तत्काल उच्च कक्षपाल राकेश तिवारी को दी।

इसके बाद पूरे मामले से प्रभारी काराधीक्षक को अवगत कराया गया और स्थापित नियमों के अनुसार नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में विचाराधीन बंदी मो. इम्तियाज, मो. इफ्तेखार तथा उनके अज्ञात परिजनों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब तकनीकी इनपुट के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर के भीतर तक पहुंचाने की इस अवैध कोशिश में बाहर से और कौन-कौन लोग शामिल थे।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि नामजद दोनों विचाराधीन बंदी जिले के नरहट थाना क्षेत्र के चर्चित छोटी पाली के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं। दोनों आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद से न्यायिक हिरासत में मंडल कारा में बंद हैं। ऐसे में कारा प्रशासन उनके साथ-साथ अन्य संवेदनशील और कुख्यात बंदियों की गतिविधियों पर भी लगातार पैनी नजर बनाए हुए है ताकि जेल के भीतर से कोई गैंग संचालित न हो सके।

जेल प्रशासन ने इस सफल जब्ती को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सुरक्षा प्रहरियों की सजगता का परिणाम बताया है। समय रहते संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ने से प्रतिबंधित सामग्री बंदियों तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई। कारा प्रशासन का कहना है कि मंडल कारा में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियम उल्लंघन पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

प्रभारी काराधीक्षक खुशबू ने बताया कि मंडल कारा की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के कारण संदिग्ध गतिविधि की समय रहते पहचान हुई और प्रतिबंधित सामग्री बरामद कर ली गई। मामले में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कारा परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने का प्रयास किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, जीआरपी जवान, नवादा, मंडल कारा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बांकीपुर से विस उपचुनाव नहीं लड़ेंगे अभिषेक कुमार बंटी, पारिवारिक कारण या हाई कमान का…
बिहारी समाज
बांकीपुर से विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे अभिषेक कुमार बंटी, मूल कारण…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश, बीमार, कमजोरी, चक्कर, ब्लड प्रेशर, NDA, बैठक
NDA बैठक से पहले बीमार पड़े नीतीश, कमजोरी, चक्कर और ब्लड प्रेशर की समस्या!
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
स्वच्छ भारत मिशन के प्रोत्साहन राशि वितरण में अनियमितता का आरोप, कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बांकीपुर से विस उपचुनाव नहीं लड़ेंगे अभिषेक कुमार बंटी, पारिवारिक कारण या हाई कमान का…
बिहारी समाज
बांकीपुर से विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे अभिषेक कुमार बंटी, मूल कारण…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश, बीमार, कमजोरी, चक्कर, ब्लड प्रेशर, NDA, बैठक
NDA बैठक से पहले बीमार पड़े नीतीश, कमजोरी, चक्कर और ब्लड प्रेशर की समस्या!
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
स्वच्छ भारत मिशन के प्रोत्साहन राशि वितरण में अनियमितता का आरोप, कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बांकीपुर से विस उपचुनाव नहीं लड़ेंगे अभिषेक कुमार बंटी, पारिवारिक कारण या हाई कमान का…

पटना। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के संभावित उपचुनाव को लेकर चल रही अटकलों…

By Swatva
बिहारी समाज

बांकीपुर से विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे अभिषेक कुमार बंटी, मूल कारण…

पटना। चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट से संभावित उपचुनाव को लेकर चल रही…

By Swatva
नीतीश, बीमार, कमजोरी, चक्कर, ब्लड प्रेशर, NDA, बैठक
देश-विदेश

NDA बैठक से पहले बीमार पड़े नीतीश, कमजोरी, चक्कर और ब्लड प्रेशर की समस्या!

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

By Amit Dubey

स्वच्छ भारत मिशन के प्रोत्साहन राशि वितरण में अनियमितता का आरोप, कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?