नवादा : किसानों की शिकायत पर नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने पुल निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगते हुए नहर विभाग के वगैर परमिशन के पूर्व से निर्मित पुल को ध्वस्त करने पर जवाब तलब किया है। बताया जाता है कि सिरदला से नरहट-हिसुआ मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस क्रम में संवेदक द्वारा सड़क चौड़ीकरण के साथ साथ पुल पुलिया का भी निर्माण कार्य आरम्भ किया गया है। उक्त नहर से प्रखंड क्षेत्र के कोल्डीहा डिबर पर बरसोत से कोल्डीहा होते हुए बढ़हीबीघा नाद्, भटबीघा आदि गांव के बधार पर होकर नहर गुजरी है जिससे सैकड़ो किसान के खेतो तक नहर का पानी पहुंचता है।
दिबर पर पूर्व नहर प्रमंडल विभाग से एक पुलिया का निर्माण हुआ था जो जमीन सतह से नहर के दोनो छोर् समतल था। सड़क निर्माण विभाग के मुंशी द्वारा पुल को ध्वस्त कर नया पुल का निर्माण कार्य वगैर अनुमति के ही शुरू कर दिया। पुल निर्माण के बुनियाद कि ढलाई लेवर नहर के दोनो छोर् के सतह से दो फिट ऊंचा कर ढलाई कर दिया गया। यह देख भीता, सोनवे, कोल्डीहा के किसानो ने नहर प्रमंडल रजौली से शिकायत कर आवश्यक कार्यवाई कि मांग की। शिकायत के बाद नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों व कर्मी ने स्थल जाँच कर तत्काल ढलाई किये गये बुनियाद को तोड़वा दिया। साथ ही वर्षा के दिनों में किसानी कार्य को देखते हुए सड़क निर्माण विभाग के जेई को आवश्यक निर्देश दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट