By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को ले समीक्षा बैठक आयोजित

Swatva
Last updated: July 9, 2026 3:20 pm
By Swatva 101 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला परिवहन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के सफल संचालन, समयबद्ध कार्रवाई तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम राहत योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना के उपरांत गोल्डन आवर के भीतर त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। समीक्षा के दौरान योजना के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि योजना के अंतर्गत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

दुर्घटना की तिथि से अधिकतम 07 दिन तक का उपचार योजना के अंतर्गत आच्छादित है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नॉन-लाइफ थ्रेटनिंग (Non-Life Threatening) मामलों में 24 घंटे के भीतर ई-डीएआर (eDAR) की प्रक्रिया पूर्ण की जाए, जबकि लाइफ थ्रेटनिंग (Life Threatening) मामलों में 48 घंटे के भीतर ई-डीएआर (eDAR) की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार एवं योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में ₹1.50 लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा सुनिश्चित करने, उपचार की सात-दिवसीय अवधि का पूर्ण उपयोग कराने तथा सभी पात्र मामलों को eDAR पोर्टल पर समयबद्ध रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही, उपचार में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।

- Advertisement -

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार पांडेय ने कहा कि सभी संबंधित विभाग, पुलिस प्रशासन, आयुष्मान भारत योजना से जुड़े पदाधिकारी, एनआईसी तथा सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पताल आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन आवर के भीतर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सके तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। बैठक में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी), एनआईसी के जिला संसाधन प्रबंधक (डीआरएम) एवं निजी अस्पतालों के संचालक उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, Nawada जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा, पीएम राहत योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने कोल्डीहा में पुल निर्माण कार्य पर लगाया रोक
बिहारी समाज
लोन घोटाला : फर्जी कागजात से पड़ोसी के मकान पर उठाया कर्ज, वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी तो हुआ पर्दाफाश
बिहारी समाज
पर्यावरण में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित
लेटेस्ट न्यूज़
पीडीएस विक्रेता ने सिस्टम पर उठाया सवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने कोल्डीहा में पुल निर्माण कार्य पर लगाया रोक
बिहारी समाज
लोन घोटाला : फर्जी कागजात से पड़ोसी के मकान पर उठाया कर्ज, वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी तो हुआ पर्दाफाश
बिहारी समाज
पर्यावरण में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित
लेटेस्ट न्यूज़
पीडीएस विक्रेता ने सिस्टम पर उठाया सवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने कोल्डीहा में पुल निर्माण कार्य पर लगाया रोक

नवादा : किसानों की शिकायत पर नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने…

By Swatva
बिहारी समाज

लोन घोटाला : फर्जी कागजात से पड़ोसी के मकान पर उठाया कर्ज, वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी तो हुआ पर्दाफाश

नवादा : जिले के हिसुआ प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

पर्यावरण में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित

नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के पांडेय गंगौट पंचायत की…

By Swatva

पीडीएस विक्रेता ने सिस्टम पर उठाया सवाल

नवादा : जिले में आपूर्ति व्यवस्था में अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?