By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नवादा स्टेशन पर टिकट जांच से मची अफरातफरी

Swatva
Last updated: July 8, 2026 1:48 pm
By Swatva 24 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : गया-किउल रेलवे खंड के नवादा स्टेशन पर पूर्व सूचना के बिना चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जांच टीम के पहुंचते ही कई यात्री टिकट खरीदने के लिए बुकिंग काउंटर की ओर दौड़ पड़े, जिससे वहां लंबी कतारें लग गई। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्रियों से करीब 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -

पटना के सीटीआई धर्मेंद्र कुमार और दानापुर के सीटीआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों टिकट जांच कर्मियों की टीम दुरंतो एक्सप्रेस से नवादा रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, प्लेटफॉर्म टिकट के बिना स्टेशन में प्रवेश करने वाले तथा अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अचानक शुरू हुई जांच के कारण कई यात्री टिकट लेने के लिए बुकिंग काउंटर की ओर दौड़ पड़े। कुछ समय के लिए टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लग गई। जांच टीम ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में एक-एक यात्री के टिकट की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया। विशेष अभियान के दौरान सैकड़ों यात्रियों को बिना वैध टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़ा गया। रेलवे ने सभी से नियमानुसार करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जांच पूरी होने के बाद टीम दोपहर में गया–हावड़ा एक्सप्रेस से किऊल के लिए रवाना हो गई।

पटना के सीटीआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किऊल–गया रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान नवादा के सीटीआई अरुण कुमार के अलावा आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी टिकट जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, गया-किउल रेलवे खंड, नवादा, नवादा स्टेशन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
करोड़ों की लागत से बने पंचायत सरकार भवन और पशु चिकित्सालय तक नहीं है सम्पर्क पथ, कीचड़ में फिसलकर आते हैं ग्रामीण
बिहारी समाज
दूध बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे जिले के हजारों पशु पालक, 165 समितियां हर दिन खरीद रहीं 15000 लीटर दूध
बिहारी समाज
विद्यालय स्थानांतरण का अभिभावकों द्वारा विरोध प्रदर्शन आरंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
करोड़ों की लागत से बने पंचायत सरकार भवन और पशु चिकित्सालय तक नहीं है सम्पर्क पथ, कीचड़ में फिसलकर आते हैं ग्रामीण
बिहारी समाज
दूध बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे जिले के हजारों पशु पालक, 165 समितियां हर दिन खरीद रहीं 15000 लीटर दूध
बिहारी समाज
विद्यालय स्थानांतरण का अभिभावकों द्वारा विरोध प्रदर्शन आरंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

अरवल कलेर - "सबका सम्मान–जीवन आसान" अभियान के तहत कलेर प्रखंड के…

By Swatva
बिहारी समाज

करोड़ों की लागत से बने पंचायत सरकार भवन और पशु चिकित्सालय तक नहीं है सम्पर्क पथ, कीचड़ में फिसलकर आते हैं ग्रामीण

नवादा : सरकारी योजनाओं और इंजीनियरिंग की लापरवाही का जीता-जागता नमूना जिले…

By Swatva
बिहारी समाज

दूध बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे जिले के हजारों पशु पालक, 165 समितियां हर दिन खरीद रहीं 15000 लीटर दूध

नवादा : जिला का एकमात्र दुग्ध शीतक केंद्र जिले भर के सभी…

By Swatva

विद्यालय स्थानांतरण का अभिभावकों द्वारा विरोध प्रदर्शन आरंभ

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार का ऐतिहासिक राजकीय मध्य…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?