By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक

Swatva
Last updated: July 7, 2026 3:07 pm
By Swatva 93 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : गया–हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बोगी में दरोगा दंपति के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रेल पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। ट्रेन संख्या 13024 गया–हावड़ा एक्सप्रेस में सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में काफी सख्त कर दी गई। नवादा स्टेशन पर एसी कोचों में स्थानीय और बिना टिकट यात्रियों की एंट्री रोक दी गई, जिससे वहां स्थिति नियंत्रित दिखी। हालांकि स्लीपर कोचों में हालात जस के तस बने रहे, जहां भारी भीड़ और अव्यवस्था जारी रही।

- Advertisement -

नवादा से हावड़ा के बीच यह एकमात्र सीधी ट्रेन होने के कारण हजारों यात्रियों की मजबूरी बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी ट्रेन से सफर करते हैं। किऊल तक स्लीपर कोचों में इतनी भीड़ हो जाती है कि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने और बैठने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। यात्रियों का आरोप है कि नियमित जांच और सख्ती के अभाव में बिना आरक्षण यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

रविवार को गया स्टेशन से कोच संख्या बी-1 की बर्थ संख्या 29, 30 और 32 पर सवार हरिओम शर्मा अपनी पत्नी पूजा कुमारी और उनके पिता सूरज शर्मा के साथ साहिबगंज जा रहे थे। इसी दौरान नवादा स्टेशन पर एक युवक बिना टिकट एसी कोच में चढ़ गया और सीट को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने काशीचक स्टेशन पर अपने साथियों को बुला लिया। पीड़ित के अनुसार करीब 10 लोग ट्रेन में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद किऊल जीआरपी थाना में हरिओम शर्मा ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वे गया जिले के बागेश्वरी कॉलोनी के निवासी हैं।

घटना के बाद एसी कोचों में सुरक्षा बढ़ा दी गई, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि यदि पहले से प्रभावी निगरानी होती तो क्या इस घटना को रोका जा सकता था? इन सब के बावजूद स्लीपर कोचों में भीड़ और बिना टिकट यात्रियों की आवाजाही जारी रही, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। इससे रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जीआरपी नवादा के थानाध्यक्ष बृजनंदन निराला ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। यात्रियों का कहना है कि जिस तरह घटना के बाद एसी कोचों में सख्ती दिखाई गई है, उसी तरह स्लीपर कोचों में भी नियमित जांच, बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उनका मानना है कि तभी आरक्षित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, गया–हावड़ा एक्सप्रेस, नवादा, नवादा स्टेशन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मुख्यमंत्री, 10 जुलाई, NDA, बैठक, नीतीश, फीडबैक
मुख्यमंत्री ने 10 जुलाई को बुलाई NDA की अहम बैठक, नीतीश भी रहेंगे मौजूद…फीडबैक और बांकीपुर उपचुनाव पर फोकस
बिहारी समाज राजनीति राजपाट
दरभंगा में निर्माण स्थल पर दोहरे बम धमाके, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, FSL जांच में जुटी
बिहारी समाज
तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मुख्यमंत्री, 10 जुलाई, NDA, बैठक, नीतीश, फीडबैक
मुख्यमंत्री ने 10 जुलाई को बुलाई NDA की अहम बैठक, नीतीश भी रहेंगे मौजूद…फीडबैक और बांकीपुर उपचुनाव पर फोकस
बिहारी समाज राजनीति राजपाट
दरभंगा में निर्माण स्थल पर दोहरे बम धमाके, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, FSL जांच में जुटी
बिहारी समाज
तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुख्यमंत्री, 10 जुलाई, NDA, बैठक, नीतीश, फीडबैक
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री ने 10 जुलाई को बुलाई NDA की अहम बैठक, नीतीश भी रहेंगे मौजूद…फीडबैक और बांकीपुर उपचुनाव पर फोकस

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 जुलाई को अपने आवास पर एनडीए के…

By Amit Dubey

दरभंगा में निर्माण स्थल पर दोहरे बम धमाके, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, FSL जांच में जुटी

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी…

By Swatva

तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमेटी द्वारा चुनाव आचार संहिता का…

By Swatva

व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा

नवादा : व्यवहार न्यायालय परिसर में बड़ा हादसा होते होते रहा। न्यायालय…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?