नवादा : व्यवहार न्यायालय परिसर में बड़ा हादसा होते होते रहा। न्यायालय परिसर हाजत का छज्जा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। गनिमत रही कि बाहर कोई खड़ा नहीं था, नहीं तो हादसा को टालना मुश्किल हो जाता। बता दें न्यायालय परिसर में पेशी के लिए प्रतिदिन सैकड़ों कैदियों को जेल से न्यायालय लाया जाता है। कैदियों से मिलने के सैकड़ों परिजन न्यायालय परिसर में हाजत के बाहर इंतजार करते हैं। गनिमत थी कि कैदी वाहन अभी पहुंची नहीं थी।
अगर आप जाती तो बड़ा हादसा होना तय था। और तो और परिसर के बाहर बरामदे में दर्जनों कर्मचारी टेबल लगाकर अपना अपना काम करते हैं। ऐसे में छज्जा के टूटकर गिरे टुकड़े का कुछ अंश वहां पहुंचा अवश्य लेकिन किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। छज्जा अचानक टूटकर गिरने से मरम्मती में संवेदक द्वारा बरती जा रही अनियमितता की पोल खुल गयी है जिसकी विस्तृत जांच की आवश्यकता है।
भईया जी की रिपोर्ट