नवादा : भारत विकास परिषद, शाखा नवादा द्वारा संचालित सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत नवादा के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण कुमार जी (हनि ज्वेलर्स, विजय बाजार), होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. सोमी वैभव जी एवं रेडीमेड व्यवसायी जितेंद्र कुमार भारती जी को परिषद की सदस्यता ग्रहण कराकर परिषद परिवार से जोड़ने का कार्य किया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद जी, सचिव राजेंद्र प्रसाद जी, संपर्क संयोजक भोला प्रसाद जी, सामाजिक संपर्क अभियान के सदस्य के रूप में हम अरविंद कुमार गुप्ता तथा राज कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारत विकास परिषद “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत” के संकल्प के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, पर्यावरण, संस्कार एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। समाज के जागरूक एवं सेवाभावी व्यक्तियों का परिषद से जुड़ना निश्चित रूप से जनसेवा के इस अभियान को नई शक्ति प्रदान करेगा। परिषद परिवार में सम्मिलित हुए सभी नवसदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं उनके उज्ज्वल सामाजिक जीवन की मंगलकामनाएं की।
भईया जी की रिपोर्ट