By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

07 वर्षीय आर्यन की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी फरार, एसपी ने खुद संभाली जांच की कमान

Swatva
Last updated: July 7, 2026 2:38 pm
By Swatva 85 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में सात वर्षीय आर्यन राज की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी फरार है, जबकि पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से जांच तेज करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान बौरी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने उस तालाब का निरीक्षण किया, जहां शनिवार शाम आर्यन का शव बरामद हुआ था। एसपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने नामजद आरोपी मो. कुर्बान मियां के बगीचे की तलाशी कराई। परिजनों का आरोप है कि अमरूद तोड़ने को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था और आरोपी द्वारा परिवार को धमकियां दी गई थीं। इसी आधार पर काशीचक थाने में मो. कुर्बान मियां समेत दो-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यदि आर्यन को नहाना होता तो वह घर के पास स्थित पुराने पोखर में जाता। उनका दावा है कि जिस तालाब से शव मिला, वह हाल ही में खुदाई कर बनाया गया था इसलिए वे इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस ने दो नाबालिगों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने स्नान के दौरान डूबने से मौत होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में फरार आरोपी के घर की तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड आरोपी के गैराज तक पहुंचा, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा हुआ। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि मामले का जल्द खुलासा किया जा सके। एसपी बोले कि किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी अभिनव धीमान ने स्थानीय पुलिस को हर पहलू की गंभीरता से जांच करने और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं करने का निर्देश दिया। दूसरी ओर, पूरे बौरी गांव में घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, काशीचक थाना क्षेत्र, नवादा, बौरी गांव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक
बिहारी समाज
तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
कम बारिश का संकट वैकल्पिक फसल योजना का लाभ लेने के लिए भी तैयार रहें किसान
अर्थ
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक
बिहारी समाज
तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
कम बारिश का संकट वैकल्पिक फसल योजना का लाभ लेने के लिए भी तैयार रहें किसान
अर्थ
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक

नवादा : गया–हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बोगी में दरोगा दंपति के साथ…

By Swatva

तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमेटी द्वारा चुनाव आचार संहिता का…

By Swatva

व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा

नवादा : व्यवहार न्यायालय परिसर में बड़ा हादसा होते होते रहा। न्यायालय…

By Swatva

आम के नाम पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

नवादा : आम के कारोबार की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?