By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

08 साल की उम्र में सपना, फिर किया NEET पास… रूस से MBBS कर लौटे बिहार के देवराज, अब भारत में करेंगे इलाज

Swatva
Last updated: July 7, 2026 2:35 pm
By Swatva 88 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : बचपन में देखे गए सपने अगर जुनून बन जाएं तो मंजिल दूर नहीं रहती। जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के बरेव गांव से जुड़े देवराज ने इसे सच साबित कर दिखाया है। महज आठ साल की उम्र में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले देवराज ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर अपने परिवार ही नहीं, पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है।

Contents
NEET पास किया, फिर चुना विदेश का रास्तारूस में मिली डिग्री, दिल में बसता है भारतपरिवार की खुशियां, गांव का बढ़ा मानबधाइयों का लगा तांता
- Advertisement -

NEET पास किया, फिर चुना विदेश का रास्ता

देवराज शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। वर्ष 2020 में उन्होंने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। भारत में उत्तर प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिले का अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने बेहतर वैश्विक अनुभव हासिल करने के उद्देश्य से रूस की प्रतिष्ठित पर्म स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी का चयन किया। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने सफलतापूर्वक एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर ली।

रूस में मिली डिग्री, दिल में बसता है भारत

हाल ही में आयोजित दीक्षांत समारोह में रूस के स्वास्थ्य मंत्री रोजहनेव एवगेनी वेलेरिवीच ने देवराज को एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की। मौके पर देवराज ने कहा कि उन्हें अपनी मातृभूमि भारत से बेहद प्रेम है और भारतीय होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य अपने ज्ञान और चिकित्सा सेवा के माध्यम से देश के लोगों की सेवा करना है।

परिवार की खुशियां, गांव का बढ़ा मान

देवराज सेवानिवृत्त शिक्षक शारदा पांडेय और स्वर्गीय प्राणेश्वरी देवी के नाती हैं। उनके पिता रविंद्र कुमार पांडेय और माता डॉ. शशिकला कुमारी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है, वहीं बरेव गांव में भी खुशी का माहौल है। लोग इसे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बता रहे हैं।

- Advertisement -

बधाइयों का लगा तांता

देवराज की सफलता पर उनके मामा विजय पांडेय (चुन्नू पांडेय), विनय पांडेय, संजय पांडेय सहित कई सामाजिक और शिक्षाविदों ने शुभकामनाएं दीं। वरीय नागरिक संघ के राष्ट्रीय प्रतिनिधि ललित किशोर शर्मा समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि देवराज अपने ज्ञान और सेवा से समाज के लिए नई मिसाल कायम करेंगे।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, NEET exame, नवादा, भाजपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक
बिहारी समाज
तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
कम बारिश का संकट वैकल्पिक फसल योजना का लाभ लेने के लिए भी तैयार रहें किसान
अर्थ
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक
बिहारी समाज
तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
कम बारिश का संकट वैकल्पिक फसल योजना का लाभ लेने के लिए भी तैयार रहें किसान
अर्थ
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक

नवादा : गया–हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बोगी में दरोगा दंपति के साथ…

By Swatva

तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमेटी द्वारा चुनाव आचार संहिता का…

By Swatva

व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा

नवादा : व्यवहार न्यायालय परिसर में बड़ा हादसा होते होते रहा। न्यायालय…

By Swatva

आम के नाम पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

नवादा : आम के कारोबार की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?