नवादा : भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की125 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अनिल मेहता जी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के माननीय मंत्री संजय सिंह टाइगर जी (उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग), हिसुआ विधायक अनिल सिंह जी, पूर्व विधायक रजौली कन्हैया रजवार जी, प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना जी, जिला प्रभारी राजेश सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी, प्रो विजय कुमार सिन्हा जी, सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, सभी जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक एवं जिले भर से आये सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन की मजबूती, राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ आयोजित यह सम्मेलन अत्यंत प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रहा।
भईया जी की रिपोर्ट