नवादा : नगर के सद्भावना चौक स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल का 30वाँ स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष उदय यादव की अध्यक्षता में पूरे उत्साह, जोश और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के विचारों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया गया।कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर उत्साहवर्द्धन किया। कार्यकर्ताओं को श्रवण कुशवाहा, पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी भारती, राजकुमार यादव, मेराज खान समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।
भईया जी की रिपोर्ट