नवादा : जिले में शराब निर्माताओं ने नया नया प्रयोग करना आरंभ कर दिया है। इससे पहले आपने भट्ठी और गैस के चूल्हे पर देशी चुलाई शराब को बनते देखा होगा। मगर इस बार कारोबारियों ने समय के साथ चलते हुए बिहार में बिजली की ब्यवस्था को देखते हुए इंडक्शन चूल्हे पर शराब बनाना शुरू कर दिया। मगर अफसोस ये काम ज्यादा दिनों तक जारी नहीं रह सका औऱ अंत में वही हुआ चोर पुलिस।
काशीचक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कस्तुरी बिगहा गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब के साथ शराब धंधेबाज अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही साथ शराब निर्माण की सामग्री को जप्त किया। छापेमारी के दौरान दस लीटर देशी शराब, तीन इंडक्शन चूल्हे व बर्तन के साथ जावा महुआ को जब्त किया गया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट