By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बंद कमरे से दंपति का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Swatva
Last updated: July 2, 2026 3:12 pm
By Swatva 81 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बंद कमरे से चालक दंपति के शव बरामद किए गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया, जबकि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान परमा निवासी बच्चू सिंह के लगभग 50 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार तथा उनकी पत्नी के रूप में हुई है। सुबोध कुमार नवादा शहर के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे।

Contents
पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचनाइलाज के लिए अस्पताल लेकर गएपुलिस दरवाजा तोड़कर शव को बरामद कियाशरीर पर नहीं मिले चोट के निशानएफएसएल टीम कर रही जांच
- Advertisement -

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह से ही सुबोध कुमार के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और काफी देर तक घर में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं दिखी। पड़ोसियों को जब अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल नारदीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अंदर से बंद दरवाजे को बलपूर्वक खुलवाया।

इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए

दरवाजा खुलते ही कमरे का दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। कमरे के भीतर चालक दंपति बेसुध अवस्था में पड़े मिले। दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव, आसपास के इलाके और मृतक के परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस रहस्यमयी घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया

इधर, देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नवादा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराह्न चार बजे सूचना मिली थी कि परमा गांव में एक व्यक्ति के घर का मुख्य दरवाजा पूरी रात से बंद है और भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर से पति-पत्नी के शव बरामद किए।

- Advertisement -

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान घर में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले। कमरे में किसी प्रकार की बाहरी छेड़छाड़ भी नहीं पाई गई। दोनों शवों पर भी किसी तरह के बाहरी चोट अथवा हिंसा के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

एफएसएल टीम कर रही जांच

घटनास्थल की परिस्थितियों और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की गंभीरता से जांच में जुटी है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का जल्द खुलासा किया जा सके।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा, नारदीगंज थाना क्षेत्र, परमा गांव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवादा-पटना पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, चार घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे यात्री, टिकट वापसी की मांग
बिहारी समाज
नवादा–पावापुरी रेल परियोजना के खिलाफ एकजुट होने लगे किसान, गांव-गांव शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान
बिहारी समाज
जीजा के साथ साला ने किया कुछ ऐसा कि थाना पहुंच गया मामला, वीडियो से खुला राज; प्राथमिकी दर्ज
लेटेस्ट न्यूज़
रॉकी चौरसिया का बीपीएससी में कमाल, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बन बढ़ाया जिले का मान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवादा-पटना पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, चार घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे यात्री, टिकट वापसी की मांग
बिहारी समाज
नवादा–पावापुरी रेल परियोजना के खिलाफ एकजुट होने लगे किसान, गांव-गांव शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान
बिहारी समाज
जीजा के साथ साला ने किया कुछ ऐसा कि थाना पहुंच गया मामला, वीडियो से खुला राज; प्राथमिकी दर्ज
लेटेस्ट न्यूज़
रॉकी चौरसिया का बीपीएससी में कमाल, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बन बढ़ाया जिले का मान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नवादा-पटना पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, चार घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे यात्री, टिकट वापसी की मांग

नवादा : नवादा से शेखपुरा और बिहारशरीफ होते हुए पटना जाने वाली…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा–पावापुरी रेल परियोजना के खिलाफ एकजुट होने लगे किसान, गांव-गांव शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान

नवादा : प्रस्तावित नवादा–पावापुरी रेल परियोजना के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण की…

By Swatva

जीजा के साथ साला ने किया कुछ ऐसा कि थाना पहुंच गया मामला, वीडियो से खुला राज; प्राथमिकी दर्ज

नवादा : रिश्तों की मिठास और नोकझोंक के किस्से अक्सर सुनने को…

By Swatva
बिहारी समाज

रॉकी चौरसिया का बीपीएससी में कमाल, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बन बढ़ाया जिले का मान

नवादा : जिले के हसुआ प्रखंड क्षेत्र के मंझवे गांव के मूल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?