नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दो वारंटी समेत दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्पेशल उत्पाद न्यायालय प्रथम नवादा अकबरपुर थाना कांड संख्या 92/25 के वारंटी 1, विजय राजवंशी उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय लखन राजवंशी 2, समुद्र राजवंशी उम्र 62 वर्ष पिता स्व चमारी राजवंशी दोनों ग्राम पचतरवा को विधिवत उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।
अकबरपुर थाना कांड संख्या 296 /26 दिनांक 30/06/ 26 धारा 37 बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के प्राथमिक अभियुक्त 1,लक्ष्मण मांझी उम्र 30 वर्ष पिता कृष्ण मांझी ग्राम श्यामा पचरुखी 2, सहदेव चौधरी उम्र 50 वर्ष पिता लोटन चौधरी ग्राम कुहिला दोनों थाना अकबरपुर जिला नवादा को शराब पीने के आरोप में ग्राम श्यामा पचरुखी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु पुलिस अभी रक्षा में भेजा गया। उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस पर लगातार काम किया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम लगातार प्राप्त हो रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट