नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने न्यायालय की आंखों में धूल झोंक तेरह वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम नवादा जीआर नम्बर 649/13 के वारंटी रामबालक चौहान पे0 सोमर चौहान ग्राम लक्ष्मीपुर थाना अकबरपुर जिला नवादा को विधिवत उनके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय के समक्ष पुलिस अभिरक्षा में भेजा दिया।
बता दें सिन्हा के कार्यकाल में अबतक दर्जनों ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो पूर्व के थानाध्यक्षों की मिलीभगत से तीस तीस वर्षों से लगातार न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किए जाने के बावजूद फरार रहते हुए अपराध को अंजाम दे रहे थे। ऐसे लोगों की लगातार गिरफ्तारी से इनके हौसले पस्त होने लगे हैं। फरार चल रहे स्थायी वारंटी अब न्यायालय में आत्मसमर्पण का मन बनाने लगे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट