By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पंचायत विकास दिवस का आयोजन, प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन हुए शामिल

Swatva
Last updated: June 28, 2026 2:45 pm
By Swatva 386 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के माखर पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया शीला देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। ग्राम सभा में अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन, रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Contents
महादलित बस्ती में जल्द होगी पेयजल व्यवस्था, मंत्री ने दिया भरोसाविकास योजनाओं में जनता की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोरहर पंचायत तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
- Advertisement -

महादलित बस्ती में जल्द होगी पेयजल व्यवस्था, मंत्री ने दिया भरोसा

कार्यक्रम के दौरान पंचायत विकास दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों की समस्याओं एवं पंचायत के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा में मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने पिथौरी मोड़ के समीप महादलित बस्ती में पेयजल की गंभीर समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि बस्ती में अब तक शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि महादलित बस्ती में जल्द ही पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

विकास योजनाओं में जनता की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर

कार्यक्रम में पंचायत विकास दिवस के तहत स्थानीय स्तर पर सतत विकास, जनभागीदारी और पंचायतों के माध्यम से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को ग्राम सभा में रखा, जिनके समाधान का भरोसा प्रशासन द्वारा दिलाया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्राम सभाओं को सशक्त बनाकर विकास योजनाओं में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

हर पंचायत तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और ग्राम सभा में उठाई गई प्रत्येक जनसमस्या का समयबद्ध समाधान किया जाए। पिथौरी मोड़ के समीप महादलित बस्ती में पेयजल की समस्या गंभीर है, इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाएगा। सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, पंचायत राज विभाग, पंचायत विकास दिवस, बिहार सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रजौली विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 
बिहारी समाज
जीतन मांझी, तबीयत, बिगड़ी, मेदांता, अस्पताल, भर्ती
केंद्रीय मंत्री मांझी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
चिराग, होटल, कांड, मंत्री, संजय सिंह, दोषी, बर्खास्तगी
संजय सिंह दोषी हुए तो मंत्री पद के साथ पार्टी से होंगे बर्खास्त, होटल कांड पर चिराग सख्त
देश-विदेश राजनीति राजपाट
जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, तेजस्वी यादव का तीखा हमला विजय सिन्हा का बचाव
अपराध बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रजौली विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 
बिहारी समाज
जीतन मांझी, तबीयत, बिगड़ी, मेदांता, अस्पताल, भर्ती
केंद्रीय मंत्री मांझी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
चिराग, होटल, कांड, मंत्री, संजय सिंह, दोषी, बर्खास्तगी
संजय सिंह दोषी हुए तो मंत्री पद के साथ पार्टी से होंगे बर्खास्त, होटल कांड पर चिराग सख्त
देश-विदेश राजनीति राजपाट
जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, तेजस्वी यादव का तीखा हमला विजय सिन्हा का बचाव
अपराध बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

रजौली विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 

नवादा : सावन की हरियाली, फुटबॉल मैच का रोमांच और युवाओं के चेहरे…

By Swatva
अपराध

जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, तेजस्वी यादव का तीखा हमला विजय सिन्हा का बचाव

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने के बाद से बिहार…

By Swatva
बिहारी समाज

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने लिए कई निर्णय

नवादा : पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के आवासीय ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल परिसर…

By Swatva
बिहारी समाज

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस, पंचायत और वार्डों में चलाएगी सशक्त अभियान

नवादा : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?