By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पड़ोसियों का कहर, बेटी की इज्जत बचाने आये माता-पिता को पीटा, घायल दंपति की हालत चिंताजनक

Swatva
Last updated: June 28, 2026 1:34 pm
By Swatva 138 Views
Share
7 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमनी पंचायत स्थित सबलपुर चोरनो गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती से लगातार हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने उसके माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार की देर शाम हुई खूनी झड़प में युवती के माता-पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से दोनों गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

Contents
हमले में पति-पत्नी गंभीर घायल, डॉक्टरों ने बताया हालत नाजुकरास्ते में बेटे पर हमला, शिकायत करने पहुंचे पिता पर बरसी लाठियांपीड़ित का आरोप- मदद के लिए पुलिस को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सकातीन महीने पहले भी घर में घुसकर किया था हमलागांव छोड़ने की धमकी, दहशत में जी रहा परिवारमौत के बाद गांव में मातम
- Advertisement -

हमले में पति-पत्नी गंभीर घायल, डॉक्टरों ने बताया हालत नाजुक

चिकित्सक ने बताया कि घायलों की पहचान सबलपुर चोरनो गांव के रामस्वरूप राजवंशी के पुत्र रंजीत राजवंशी और उनकी पत्नी शानो देवी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि रंजीत राजवंशी को जब अस्पताल लाया गया था, तब उनके सिर से अत्यधिक खून बह रहा था, जिसके चलते उनके सिर में आठ टांके लगाने पड़े। पत्नी शानो देवी के चेहरे और शरीर के अन्य संवेदनशील हिस्सों पर लाठी-डंडों की गंभीर चोटें आई हैं ।चिकित्सक के द्वारा घायल रंजीत राजवंशी कि स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

रास्ते में बेटे पर हमला, शिकायत करने पहुंचे पिता पर बरसी लाठियां

अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे घायल रंजीत राजवंशी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि शनिवार को स्कूल की छुट्टियां खत्म होने के बाद उनका 16 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से रजौली के निजी स्कूल के हॉस्टल के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे पड़ोसी शंकर राजवंशी के पुत्र चंदन कुमार ने अचानक उस पर बांस के डंडे से जोरदार हमला कर दिया। बेटे के साथ हुई इस बदसलूकी और मारपीट की शिकायत लेकर जब वे अपनी पत्नी के साथ पड़ोसी शंकर राजवंशी के घर केवल समझाने-बुझाने के उद्देश्य से गए, तभी वहां मौजूद लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

पीड़ित का आरोप- मदद के लिए पुलिस को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका

पीड़ित पिता के अनुसार, बात करने के दौरान ही अचानक मंगर राजवंशी के पुत्र राजो राजवंशी, शंकर राजवंशी के बेटे चंदन कुमार व मिट्ठू राजवंशी, पुत्री निभा कुमारी, शिवा राजवंशी की पत्नी शोभा देवी, मुकेश राजवंशी की पत्नी शर्मिला देवी और सूरज राजवंशी की पत्नी नीलम देवी ने एक मत होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, इन सभी लोगों ने पहले से तैयार लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उन दोनों पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस अप्रत्याशित हमले में दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़े। पीड़ितों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने मदद के लिए डायल 112 की पुलिस टीम को फोन करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी या नेटवर्क की वजह से उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

- Advertisement -

तीन महीने पहले भी घर में घुसकर किया था हमला

अस्पताल में दर्द से कराह रही पीड़ित महिला शानो देवी ने रोते हुए अपने पड़ोसियों के काले कारनामों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिन पर उनके पड़ोस के ही कुछ मनचले और दबंग युवकों की काफी समय से बुरी और गंदी नजर है। बेटियां जब भी घर से बाहर निकलती हैं, तो उनके साथ छेड़छाड़ और फब्तियां कसी जाती हैं। महिला ने रोते हुए बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि बीते तीन महीने पहले भी आरोपी रात के लगभग 12 बजे उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए थे और उनकी बेटी व दामाद के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।

गांव छोड़ने की धमकी, दहशत में जी रहा परिवार

पीड़िता ने रुंधे गले से बताया कि इस बदचलनी और छेड़छाड़ के विवाद को लेकर अब तक दोनों पक्षों के बीच चार बार हिंसक मारपीट हो चुकी है। हर बार आरोपी पक्ष उनके परिवार को जान से मारने और गांव से खदेड़ने की धमकी देता है। शनिवार की घटना के बाद लहूलुहान हालत में न्याय की आस लिए पीड़ित परिवार रजौली थाने पहुंचा था, जहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले अस्पताल जाकर समुचित इलाज कराने और उसके बाद आवेदन देने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

- Advertisement -

घटना की पुष्टि, पुलिस ने कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा:- संवेदनशील और गंभीर मामले को लेकर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार से बात की गई, तो उन्होंने घटना की पुष्टि की। थानाध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को पहले इलाज कराने की सलाह दी गई थी ताकि उनकी स्थिति सामान्य हो सके। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को आवेदन प्राप्त होता है, वैसे ही मामले में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मौत के बाद गांव में मातम

मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा, रजौली थाना क्षेत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नालंदा में खेत की मेड़ पर चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
पंचायती राज मंत्री-सह- प्रभारी मंत्री ने अमरा पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का किया उद्घाटन
बिहारी समाज
पंचायत विकास दिवस का आयोजन, प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन हुए शामिल
बिहारी समाज
शोभिया कृषि फार्म के पास बनेगा केंद्रीय विद्यालय, भूमि हस्तांतरण की पूरी हुई प्रक्रिया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नालंदा में खेत की मेड़ पर चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
पंचायती राज मंत्री-सह- प्रभारी मंत्री ने अमरा पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का किया उद्घाटन
बिहारी समाज
पंचायत विकास दिवस का आयोजन, प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन हुए शामिल
बिहारी समाज
शोभिया कृषि फार्म के पास बनेगा केंद्रीय विद्यालय, भूमि हस्तांतरण की पूरी हुई प्रक्रिया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नालंदा में खेत की मेड़ पर चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

परवलपुर,नालंदा । पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते…

By Swatva
बिहारी समाज

पंचायती राज मंत्री-सह- प्रभारी मंत्री ने अमरा पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का किया उद्घाटन

अरवल - पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार 28 जून, (रविवार)…

By Swatva
बिहारी समाज

पंचायत विकास दिवस का आयोजन, प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन हुए शामिल

नवादा : पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार पंचायत विकास दिवस…

By Swatva
बिहारी समाज

शोभिया कृषि फार्म के पास बनेगा केंद्रीय विद्यालय, भूमि हस्तांतरण की पूरी हुई प्रक्रिया

नवादा : जिले में लंबे समय से प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय (KV) की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?