By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग

Swatva
Last updated: June 26, 2026 1:58 pm
By Swatva 79 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुहर्रम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाने वाला पर्व है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, नियंत्रण कक्ष की सक्रियता, ड्रोन, सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिया कि लटकी हुई पेड़ों की शाखाओं की छंटाई सुनिश्चित करें तथा झुके हुए बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करना सुनिश्चित करें। जिन मार्गों से ताजिया जुलूस गुजरेंगे, वहां आवश्यकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रखना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग की टीम को अलर्ट मोड में रखना सुनिश्चित करें। संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) से समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस किसी भी जुलूस के आयोजन की अनुमति नहीं होगी तथा सभी लाइसेंसधारी निर्धारित समयानुसार ही जुलूस निकालना सुनिश्चित करेंगे।निर्धारित समय पर जुलूस नहीं निकालने वाले लाइसेंसधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं भविष्य में उन्हें लाइसेंस दिए जाने पर भी विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नल-जल योजना एवं चापाकलों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें तथा खराब पड़े जलस्रोतों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित अंचल अधिकारियों से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से जुलूसों की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुहर्रम पर्व 26 एवं 27 जून, 2026 को दो दिनों तक मनाया जाएगा, जिसके शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिले के कुल 446 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त नवादा सदर अनुमंडल क्षेत्र-1, नवादा सदर अनुमंडल क्षेत्र-2, रजौली अनुमंडल क्षेत्र एवं पकरीबरावां अनुमंडल क्षेत्र में जोनल गश्ती दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

- Advertisement -

आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु निम्न नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेंगे

– जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212261
– पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212263
– अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर – 06324-212238 / 6287891486
– अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 9939503688
– स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, नवादा – 8539969875, 9470003536
– स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, रजौली – 7903777730
– अग्निशमन नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212586
– विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा – 7033095811 / 7033095812
– विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 7369001361
– मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष, नवादा – 8544424181 / 9473400617

बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, प्रशिक्षु आईएएस, अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी (नवादा सदर एवं रजौली), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नवादा सदर, रजौली एवं पकरीबरावां), डीसीएलआर, नवादा सदर, स्थापना प्रभारी सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, मुहर्रम पर्व
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच EOU को सौंपी गई, 15 के खिलाफ केस दर्ज
बिहारी समाज
IPRD का IAS अधिकारी नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस
बिहारी समाज
मोहर्रम पर्व को लेकर अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध ड्रोन से रहेगी नजर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच EOU को सौंपी गई, 15 के खिलाफ केस दर्ज
बिहारी समाज
IPRD का IAS अधिकारी नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस
बिहारी समाज
मोहर्रम पर्व को लेकर अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध ड्रोन से रहेगी नजर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक

नवादा : जिले में अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की…

By Swatva

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच EOU को सौंपी गई, 15 के खिलाफ केस दर्ज

पटना : बिहार में मद्य निषेध सिपाही, जेल गार्ड और चलंत दस्ता…

By Swatva
बिहारी समाज

IPRD का IAS अधिकारी नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस

पटना : आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने निवर्तमान सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह…

By Swatva
बिहारी समाज

मोहर्रम पर्व को लेकर अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध ड्रोन से रहेगी नजर

पटना : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?