नवादा : जिले के हिसुआ, अकबरपुर, पकरीबरावां, कौआकोल, सिरदला, नेमदारगंज, नारदीगंज, रोह, नरहट, गोविंदपुर, कादिरगंज, नगर थाना, मुफस्सिल थाना, रजौली एवं वारिसलीगंज को पुलिस निरीक्षक स्तर के थानों की कमान अब इंस्पेक्टर संभालेंगे।
जिले के कई थाना क्षेत्र अपराध, यातायात, जनसंख्या एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।ऐसे में इंस्पेक्टर स्तर के थानाध्यक्षों की तैनाती से अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता और कानून-व्यवस्था संधारण में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसंधान इकाइयों के सुदृढ़ीकरण तथा बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
वैसे फिलहाल की महत्वपूर्ण थानों की कमान पूर्व से ही पुलिस इंस्पेक्टर संभाल रहे हैं। नये आदेश के बाद कई थानों में पुलिस इंस्पेक्टर की पदस्थापना संभव है।
भईया जी की रिपोर्ट