नवादा : जिले के तिलैया-राजगीर रेल खंड पर नारदीगंज थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गयी। बताया जाता है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान युवती ट्रेन के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के चरना चातर गांव निवासी कृष्ण चौहान की पुत्री धनवंती कुमारी के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी कर अपने घर लौट रही थी।
इसी दौरान यह घटना हुई। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को दी गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
भईया जी की रिपोर्ट