नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें LRDC कार्यालय के स्टेनो सुनील कुमार कथित तौर पर दाखिल-खारिज के नाम पर 80 हजार रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे वायरल वीडियो की पुष्टि मैं नहीं है लेकिन वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
बता दें इसके पूर्व नवादा अपर समाहर्ता न्यायालय के पेशकार श्यामनंदन सिंह द्वारा एक लाख रुपए मांगे जाने का आडियो वायरल हो चुका है। उक्त मामले को पीड़िता द्वारा मुख्य सचिव समेत सहयोग पोर्टल के माध्यम से मामला उठाया जा चुका है। अब रजौली का मामला सामने आया है तो देखना यह है कि जिला प्रशासन उक्त मामले में क्या कदम उठाती है। वैसे दो दिन पूर्व निगरानी विभाग ने सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी को परिमार्जन के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर चुकी है।
भईया जी की रिपोर्ट