नवादा : जिले में खनन विभाग करे कोई, भरे कोई वाली कहावत चरितार्थ कर रहा है। तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे खनन निरीक्षक संतोष झा की शंकर पाण्डेय की मिलीभगत से अवैध वसूली की पोल खुलनी शुरू हुई तब तीन दिनों के अंदर ताबड़तोड़ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
दर्ज प्राथमिकी में जनप्रतिनिधि से लेकर ऐसे कई लोगों को नामजद किया गया जिनका अवैध धंधे से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। हां! इनका दोष सिर्फ संतोष झा व शंकर पाण्डेय का काला चिट्ठा खोलना तथा विरोध करना अवश्य रहा है। ऐसे में खनन निरीक्षक, संबंधित थानाध्यक्षों के शंकर पाण्डेय की मिलीभगत की जांच की मांग तेज हो गयी है।
वैसे नेशनल हाईवे 20 पर शंकर पाण्डेय की मिलीभगत से कोयला लदे ट्रक को सौदा तय होते ही छोड़े जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो की जांच की मांग न्याय के प्रसिद्ध मगध रेंज के आईं जी से की जाने लगी है। अगर निष्पक्ष जांच हुई तो खनन निरीक्षक व इंट्री माफिया शंकर पाण्डेय की मिलीभगत की पोल खुलनी तय मानी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट