By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

Swatva
Last updated: June 13, 2026 1:16 pm
By Swatva 281 Views
Share
7 Min Read
SHARE

नवादा : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) एवं 17 जून 2026 (बुधवार) को नवादा जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रथम पाली 10ः00 बजे पूर्वा0 से 12ः00 बजे अप0 तक एवं द्वितीय पाली 03ः00 बजे अप0 से 05ः00 बजे अप0 तक सम्पन्न होगी।

- Advertisement -

परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के द्वारा आज डीआरडीए सभागार में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में कदाचार, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा सुरक्षा मानकों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों एवं दण्डाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में परीक्षा कक्ष में प्रवेश 08ः00 बजे पूर्वा0 से प्रारंभ होगा एवं 09ः00 बजे पूर्वा0 तक सभी अभ्यर्थी अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में परीक्षा कक्ष में प्रवेश 01:00 बजे अपराह्न से प्रारंभ होगा एवं 02:00 बजे अपराह्न तक सभी अभ्यर्थी अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। इसके पश्चात किसी भी परिस्थिति में प्रवेश एवं परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, लिखित सामग्री, कलम (परीक्षा कक्ष में कलम उपलब्ध कराया जाएगा) ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए ई-प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा एवं कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालय भवनों की छतों से भी सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी बाहरी तत्व की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अक्षुण्ण बनी रहे।

उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व एवं परीक्षा शुरू होने के 2 घण्टे पहले तक पूरे परिसर की सघन जांच-पड़ताल करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में वही लोग प्रवेश करेंगे जिनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित परीक्षा केंद्र में की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आस-पास अनावश्यक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाय। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जो दायित्व सौंपा गया है, वे अपने निर्धारित कार्य स्थल पर ही उपस्थित रहें तथा बिना आवश्यकता इधर-उधर आवाजाही नहीं करें। एक दिन पहले ही सभी दंडाधिकारी एवं वीक्षक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लेंगे एवं परीक्षा के दिन ससमय पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वाहन की भी व्यवस्था की जाएगी।

परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफल संचालन हेतु समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर-06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं सुरक्षित जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती नीलिमा साहु, उप विकास आयुक्त, नवादा एवं पु0नि0 राकेश कुमार सिंहा, प्रभारी ई0आई0आर0एस0, नवादा रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, बज्रवाहन/वाटर कैनन, अश्रु गैस आदि की भी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया।

जिले में कुल 18 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जोनल दंडाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक के साथ पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र लाठी बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। उड़नदस्ता दल में सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि में सतत् गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था का संधारण करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा अवधि में अनुमंडल दंडाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1/सदर-2 विधि-व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखेंगे।

परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में डॉ0 अनिल कुमार तिवारी, अपर समाहर्त्ता, नवादा-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, नवादा एवं श्री निशु मल्लिक, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) नवादा रहेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, सिविल सर्जन, नवादा, अपर समाहर्त्ता, नवादा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, nawada updates, केंद्रीय चयन पर्षद, नवादा, मद्य निषेध सिपाही, सिपाही भर्ती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नगर परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक, नगर परिषद अध्यक्ष बैठक से भागे
बिहारी समाज
16 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मां-बेटे को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नगर परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक, नगर परिषद अध्यक्ष बैठक से भागे
बिहारी समाज
16 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मां-बेटे को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
अपराध

हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल

BPSSC द्वारा 29 जुलाई को आयोजित हवलदार अनुदेशक भर्ती परीक्षा के पेपर…

By Amit Dubey
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
देश-विदेश

मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश

बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान आज शनिवार को तब हैरान रह…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नगर परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक, नगर परिषद अध्यक्ष बैठक से भागे

नवादा : जिले के नगर परिषद,नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर…

By Swatva
बिहारी समाज

16 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मां-बेटे को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

नवादा : करीब 16 वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद वर्ष…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?