By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले में 1,168 टीमें करेंगी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक का टीकाकरण

Swatva
Last updated: June 13, 2026 1:05 pm
By Swatva 241 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में 28 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस (National Immunization Day-NID) के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज सर्विलांस तथा अभियान के प्रभावी संचालन एवं अनुश्रवण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैठक के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य गावी समन्वयक डॉ. राजीव द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से जिले में संचालित पोलियो कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, पूर्ववर्ती अभियान की उपलब्धियों एवं चुनौतियों तथा आगामी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन हेतु जिले में कुल 1,168 टीमों, 345 सुपरवाइजरों तथा 52 सब-डिपो की व्यवस्था की गई है।

इनमें 1,010 हाउस-टू-हाउस टीम, 120 ट्रांजिट टीम, 25 मोबाइल टीम तथा 13 वन-मैन टीम शामिल हैं, जो जिले के सभी लक्षित बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करेंगी। अभियान के दौरान पाँच वर्ष तक आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम हेतु सुपरवाइजरों के चयन में आशा फैसिलिटेटर एवं एएनएम को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही पोलियो टीमों में आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान अवधि के दौरान प्रतिदिन प्रखंड एवं जिला स्तर पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाए तथा दैनिक प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से ट्रांजिट टीमों को सक्रिय एवं सतर्क रखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य आवागमन स्थलों पर आने-जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की खुराक उपलब्ध कराने पर बल दिया।

- Advertisement -

बैठक में पोलियो वैक्सीन की शीत श्रृंखला (Cold Chain) को अक्षुण्ण बनाए रखने, वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन तथा वैक्सीन वायल मॉनिटर की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण संबंधी सभी गतिविधियां निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा अभियान के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बैठक में सिविल सर्जन, नवादा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधिगण तथा पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, राष्ट्रीय पल्स पोलियो
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अकबरपुर के बाद गोविंदपुर के बिजली उपभोक्ताओं ने किया पथ जाम
बिहारी समाज
पिता ने 12 वर्षिय पुत्र की धारदार हथियार से की हत्या, फैली सनसनी
बिहारी समाज
तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, हजारों की नकदी और सामान ले उड़े चोर
बिहारी समाज
जनसुराज, दफ्तर, जश्न, बीजेपी, मायूसी, 200 क्विंटल, लड्डू, बेकार
जनसुराज दफ्तर में जश्न, बीजेपी के 200 क्विंटल लड्डुओं को कोई पूछ भी नहीं रहा
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अकबरपुर के बाद गोविंदपुर के बिजली उपभोक्ताओं ने किया पथ जाम
बिहारी समाज
पिता ने 12 वर्षिय पुत्र की धारदार हथियार से की हत्या, फैली सनसनी
बिहारी समाज
तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, हजारों की नकदी और सामान ले उड़े चोर
बिहारी समाज
जनसुराज, दफ्तर, जश्न, बीजेपी, मायूसी, 200 क्विंटल, लड्डू, बेकार
जनसुराज दफ्तर में जश्न, बीजेपी के 200 क्विंटल लड्डुओं को कोई पूछ भी नहीं रहा
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अकबरपुर के बाद गोविंदपुर के बिजली उपभोक्ताओं ने किया पथ जाम

नवादा : जिले के बिजली उपभोक्ताओं का ग़ुस्सा भड़कने लगा है। गुस्से…

By Swatva

पिता ने 12 वर्षिय पुत्र की धारदार हथियार से की हत्या, फैली सनसनी

नवादा : जिले अकबरपुर प्रखंड नेमदारगंज थाना मुख्यालय बाजार में पिता ने…

By Swatva
बिहारी समाज

तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, हजारों की नकदी और सामान ले उड़े चोर

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बस्ती बिगहा बाजार में…

By Swatva
बिहारी समाज

अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में माही भारद्वाज ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार जीतकर बिहार और देश का नाम किया रोशन

नवादा : जिले के रोह‌ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रतोई की होनहार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?