नवादा : जनता दल (यू.) जिला कार्यालय, महावीर मार्केट में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं भव्य अभिनंदन करने का किया। इस अवसर पर विधान पार्षद श्री अशोक कुमार यादव जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
अध्यक्ष राजकिशोर दांगी ने कहा माननीय मंत्री जी का नवादा आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जिले के संभावित विकास पर गहन विचार विमर्श करते हुए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्री के कार्यालय पहुंचने पर अध्यक्ष ने बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने मंत्री जी के स्नेह, सहयोग एवं समर्पण के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।
भईया जी की रिपोर्ट