By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

एचसीएल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर दिलाने का झांसा, 6.22 लाख की साइबर ठगी

Swatva
Last updated: June 9, 2026 2:08 pm
By Swatva 243 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर नए हथकंडे का इस्तेमाल करते हुए लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार नगर के प्रसाद बिगहा मोहल्ला निवासी रूपेश कुमार निर्झर साइबर ठगों के जाल में फंस गए। साइबर ठगों ने उन्हें प्रतिष्ठित कंपनी एचसीएल का ऑनलाइन एग्जाम सेंटर उपलब्ध कराने का झांसा देकर दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 6 लाख 22 हजार 988 रुपये की ठगी कर ली।

Contents
एचसीएल एग्जाम सेंटर के नाम पर ठगीमोबाइल बंद होते ही हुआ ठगी का एहसासपुलिस की त्वरित कार्रवाई, 1.80 लाख रुपये होल्डसाइबर थाना में दर्ज हुआ मामलाबढ़ता जा रहा साइबर अपराधियों का जाल
- Advertisement -

एचसीएल एग्जाम सेंटर के नाम पर ठगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार निर्झर को वरदान सिंह और तुषार कुमार नामक व्यक्तियों ने संपर्क कर भरोसे में लिया और एचसीएल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर दिलाने का आश्वासन दिया। आकर्षक प्रस्ताव और सुनियोजित बातचीत के जरिए ठगों ने उन्हें विश्वास में लेते हुए विभिन्न मदों में राशि जमा कराने को कहा । भरोसे के आधार पर पीड़ित ने बताए गए खातों में दो चरणों में कुल 6.22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

मोबाइल बंद होते ही हुआ ठगी का एहसास

राशि हस्तांतरित होने के बाद जब संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके मोबाइल फोन बंद मिले । इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई तथा साइबर थाना नवादा पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 1.80 लाख रुपये होल्ड

घटना के बाद साइबर पुलिस ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंकिंग चैनलों के माध्यम से ठगी गई राशि को ट्रैक करना शुरू किया। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस 1 लाख 80 हजार रुपये की राशि को होल्ड कराने में सफल रही, जिसे अभी तक साइबर अपराधियों द्वारा निकाला नहीं गया था। इससे पीड़ित को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

- Advertisement -

साइबर थाना में दर्ज हुआ मामला

पीड़ित के आवेदन के आधार पर साइबर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन के आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।

बढ़ता जा रहा साइबर अपराधियों का जाल

विशेषज्ञों का मानना है कि रोजगार, फ्रेंचाइजी, एग्जाम सेंटर, ऑनलाइन निवेश तथा सरकारी योजनाओं के नाम पर साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं । ऐसे में किसी भी प्रकार की राशि जमा करने से पहले संबंधित संस्था की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि करना आवश्यक है। वहीं किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या निकटतम साइबर थाना से संपर्क करना नुकसान कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada updates, एचसीएल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर, नवादा, साइबर अपराधियों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

पटना/बाढ़: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar गुरुवार को…

By Swatva

अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई

नवादा : राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा द्वारा…

By Swatva
बिहारी समाज

इरकॉन कम्पनी का रेलवे में भ्रष्टाचार

नवादा : किउल–गया रेलखंड के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन सब-प्लेटफॉर्म के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?