By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रेलवे लाइन की पटरी लदा ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

Swatva
Last updated: June 9, 2026 12:09 pm
By Swatva 199 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड अंतर्गत खरौंध रेलवे स्टेशन के समीप बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रेलवे लाइन बिछाने में प्रयुक्त लोहे की भारी पटरी लदा 18 चक्का ट्रक तेलिया आहर के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक की जान बच गई, जबकि ट्रक सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक रेलवे निर्माण कार्य से संबंधित सामग्री लेकर गुजर रहा था। जैसे ही वाहन तेलिया आहर के समीप स्थित तीखे मोड़ पर पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा।

Contents
तीन बार पलटा 18 चक्का ट्रक, फिर 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरामामूली चोटों के साथ बचा चालक, ग्रामीणों की सूझबूझ आई काम
- Advertisement -

तीन बार पलटा 18 चक्का ट्रक, फिर 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा

देखते ही देखते भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर कई बार पलटता हुआ सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान तेज आवाज सुन आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। खरौंध गांव निवासी समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. रामबालक यादव ने बताया कि मोड़ काफी संकरा और जोखिम भरा है। ट्रक में भारी रेल पटरी लदी होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने बताया कि वाहन लगभग तीन बार पलटने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जाकर रुका।

मामूली चोटों के साथ बचा चालक, ग्रामीणों की सूझबूझ आई काम

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गय। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत-बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र चला गया। समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम के चालक खुर्शीद आलम एवं सिपाही अस्तुरन देवी मौके पर पहुंचे। खतरनाक मोड़ की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल:- थानाध्यक्ष ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ट्रक सुरक्षार्थ एक चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी रेल पटरी से लदे ट्रक के पलटने की घटना ने एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा, रेलवे लाइन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
बिहारी समाज

कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ

-पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया ठंडा जल व शीतल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?