By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पदाधिकारी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Swatva
Last updated: June 6, 2026 12:09 pm
By Swatva 63 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के ऑफिसर कॉलोनी स्थित हरित वाटिका पार्क में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण के विस्तार एवं सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपने सामाजिक दायित्व के रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा।

वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री श्रेष्ठ कृष्णा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में लगभग 05 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय पहचान-पत्र (आई-कार्ड) के माध्यम से वन विभाग के कार्यालय से दो-दो पौधे प्राप्त कर उनका रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर कम-से-कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

- Advertisement -

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार, प्रभारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अमरनाथ कुमार, अंचलाधिकारी नवादा सदर श्री विकेश कुमार, वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, विश्व पर्यावरण दिवस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
बिहारी समाज

कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ

-पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया ठंडा जल व शीतल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?