नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अमूमन शादियों के बाद शहनाइयों की गूंज और खुशियों का माहौल होता है, लेकिन अकबरपुर के पचरुखी गांव में एक मां और उसका बेटा आज खौफ और परेशानी के साए में जी रहा है। वजह है घर आई नई नवेली दुल्हन का अचानक फरार हो जाना!
दरअसल मामला जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कस्वा पचरुखी गांव का है। स्वर्गीय श्रवण मालाकार के पुत्र जितेंद्र मालाकार की शादी 06 जून 2025 को जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के माली टोला निवासी संतोष मालाकार की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के साथ राजगीर में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई, घर में खुशियों का माहौल था लेकिन किसे पता था कि यह खुशियां चंद महीनों की मेहमान हैं।
इसी दरम्यान उधर पति गया प्रदेश कमाने और इधर 26 जनबरी 2026 को नई नवेली दुल्हन लक्ष्मी कुमारी बिना वाद विवाद के घर से चुपके से फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी अब तक यह पता नहीं चल सका कि आखिर वह गयी कहां? दुल्हन के फरार होने के बाद अब हाल के दिनों में चौकाने वाली बातें निकल कर आई है। लड़के के परिजनों ने बताया कि मेरे लड़के की शादी के वक़्त नही बताया गया था कि युवती पहले से शादीशुदा है।
इस बात को छिपाकर मेरे साथ शादी रचाई गयी थी,फिर भी हम उसे सम्मान पूर्वक रखने को तैयार हैं मामले में दुल्हन की माँ संगीता देवी ने 28 मई को अकबरपुर थाने में ससुराल वालों पर बेटी को घर से भगाने की बात का जिक्र करते हुए अब तक लापता होने की शिकायत दर्ज कराते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच और तालाश में जुटी हुई है।
भईया जी की रिपोर्ट