नवादा : नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के समीप ठेले पर आम बेच रहे दुकानदार न ग्राहक को उनका मोबाइल शॉप दिया। दुकानदार रूपेश कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा मेरे दुकान पर समान खरीदने आए थे। सामान खरीद कर चले गए। कुछ देर के बाद मोबाइल पर रिंग हुआ मोबाइल रिसीव कर उन्हें बुलाकर मोबाइल वापस दे दिया। ग्राहक अमित गुप्ता ने बताया कि अपने मित्र राजा सिंह के साथ रजौली से नवादा कोर्ट के आए हुए थे।
कोर्ट के समीप फल की दुकान पर फल लेने के क्रम में मोबाइल छूट गया। काफी दूर चले जाने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि मेरा मोबाइल कहीं छूट गया है। रिंग करने पर दुकानदार मोबाइल रिसीव कर उन्हें मोबाइल की सूचना दी। दुकानदार का तहे दिल से शुक्रिया करते हुए उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया। कहा कि इंसानियत आज भी जिंदा हैl
भईया जी की रिपोर्ट