नवादा : जिले में अपराध चरम पर है। हत्या, दुष्कर्म, चोरी से लेकर दहेज हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। ताज़ा मामला पकरीबरावां थाना क्षेत्र का है। धेवधा-राजेबिगहा कच्ची सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव के पास एक सायकिल पड़ी है तो जेब में रुमाल है। आश्चर्य यह कि शव के किसी हिस्से पर चोट के निशान तक दिखाई नहीं दे रहा है। वैसे युवक किसी संभ्रांत परिवार का सदस्य प्रतीत होता है।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पहचान का हरसंभव प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सका। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस शव का पहचान के साथ बरामद मोबाइल के आधार पर परिजनों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है। उन्होंने आम नागरिकों से शव पहचान में मदद की अपील की है।
भईया जी की रिपोर्ट