अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 13 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएँ मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, मापी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें।
अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम अरवल सिपाह निवासी उमेश यादव द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार के सदस्य हूँ तथा बिजली बील अत्यधिक आ गया है, जिसे विद्युत भुगतान करने में अस्मर्थ हूँ। बकाया विद्युत बील में सुधार करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, अरवल को आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। रामपुर चौरम थाना स्थित ग्राम खनैनी निवासी अरूण कुमार सिंहा द्वारा बताया गया कि मौजा खभैनी में रणविजय सिंह द्वारा कुँआ का जमीन अतिक्रमण कर लिया गया है, जो मापी करने के बाद भी अंचलाधिकरी अरवल द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। अतिक्रमण मुक्त करवाने की कृपा प्रदान की जाए।
इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अरवल एवं थाना प्रभारी अरवल को नियमानुसार मामले में अबिलंब कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम फरहतबाद निवासी जफर इमाम द्वारा बताया गया कि नरेन्द्र प्रसाद निर्दोष के द्वारा मेरे नीजी जमीन पर चापाकल का लगाकर मकान का निर्माण किया जा रहा है मना करने पर मारपीट एवं झगड़ा किया जाता है। उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी कलेर को नियमानुसार नापी कर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार को रिपोर्ट