By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सशक्त स्थायी समिति चुनाव में मुख्य पार्षद का दबदबा, तीन में एक निर्विरोध निर्वाचित

Swatva
Last updated: May 30, 2026 1:47 pm
By Swatva 307 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के नगर परिषद वारिसलीगंज का कामकाज बेहतर तरीके से चलाने के लिए सशक्त स्थायी समिति का चुनाव पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी नीलीमा साहु, सदर एसडीएम सह सहायक निर्वाची अमित अनुराग और वरीय उपसमाहर्ता मनोज चौधरी की उपस्थिति में सर्वप्रथम नामांकन दाखिल कराया गया। नामांकन के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की गई और फिर विशेष सुरक्षा के बीच आगे की चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। विभा कुमारी निर्विरोध चुनी गईं।

- Advertisement -

निर्वाची पदाधिकारी नीलीमा साहु ने बताया कि नामांकन दाखिल करने वालों में एक पक्ष से वार्ड संख्या-03 की पार्षद विभा कुमारी, वार्ड संख्या-13 की रीता देवी व वार्ड संख्या-22 के राजा मांझी शामिल थे। वहीं दूसरे पक्ष से वार्ड संख्या-02 के श्वेतांक कुमार उर्फ टोनी एवं वार्ड संख्या-24 की मीना देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। वार्ड संख्या-03 की पार्षद विभा कुमारी के विरुद्ध किसी अन्य पार्षद ने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया, जबकि शेष चार उम्मीदवारों के बीच दो सीटों के लिए मतदान कराया गया।

रीता देवी और राजा मांझी भारी मतों से जीते

मतदान के बाद कराई गई मतगणना में मुख्य पार्षद पक्ष के उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत हासिल की। चुनाव में रीता देवी को 18 मत व उनके प्रतिद्वंद्वी श्वेतांक कुमार को महज 07 वोट मिले। इस तरह रीता देवी 11 मतों से विजयी रहीं। वहीं राजा मांझी को 19 मत व मीना देवी को 06 वोट मिले, जिससे राजा मांझी 13 वोटों के अंतर से निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने सभी विजयी पार्षदों को प्रमाण पत्र सौंपा और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव परिणाम आते ही और मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही मुख्य पार्षद खेमे में जश्न का माहौल हो गया तथा समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूलों की माला से लाद दिया।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, Nawada news, नगर परिषद, नवादा, सशक्त स्थायी समिति चुनाव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा, सिपाही भर्ती, बवाल, कोसी एक्स, शीशा तोड़ा, इंटरसिटी, पथराव
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भारी बवाल, कोसी एक्स. शीशे तोड़े…इंटरसिटी पर पथराव
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
परीक्षा, सिपाही भर्ती, बवाल, कोसी एक्स, शीशा तोड़ा, इंटरसिटी, पथराव
अपराध

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भारी बवाल, कोसी एक्स. शीशे तोड़े…इंटरसिटी पर पथराव

बिहार में सिपाही और मद्य निषेध भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थियों…

By Amit Dubey
मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अपराध

अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में भटौलिया पुल के पास बीती देर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना

पटना/बाढ़ : सहयोग शिविर के माध्यम से ‘सरकार आपके द्वार’ तथा ‘सबका…

By Swatva
बिहारी समाज

रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन

पटना/बाढ़ : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर आम लोगों की समस्याओं…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?