नवादा : जन सुराज पार्टी ने नवादा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एनडीए सरकार पर युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार और महिला सहायता को लेकर किए गए वादे अब तक धरातल पर नहीं उतरे हैं। बिहार में बेरोजगारी और पलायन लगातार बढ़ रहा है, जबकि टीआरई-4 भर्ती को लेकर छात्रों के साथ अन्याय किया गया है।
जिला मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और परिवारवाद के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मीडिया ज़ोनल प्रभारी अजय कुमार ने नीट छात्रा हत्याकांड मामले में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि जन सुराज पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
साथ ही “बिहार नवनिर्माण अभियान” के नए चरण के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, लोकसभा प्रभारी उदय शंकर, नालंदा ज़ोन संगठन प्रभारी प्रभारी सैयद मसीह उद्दीन जी तथा कोषाध्यक्ष ललन कुमार शर्मा , महिला जिला अध्यक्ष स्वीटी कुमारी, राधा देवी, पूनम कुमारी गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार जी भी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट