By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

तेजस्वी के ‘जातिगत टारगेट’ पर ललन सिंह का पलटवार- खुलेआम नहीं घूम सकते अपराधी

Swatva
Last updated: May 20, 2026 3:48 pm
By Swatva 36 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : बिहार में हाल के दिनों में हुए पुलिस एनकाउंटरों को लेकर सूबे की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा पुलिस कार्रवाई पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाए जाने के बाद सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने तेजस्वी के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए साफ किया है कि नीतीश-सम्राट सरकार में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में हो रहे पुलिस एनकाउंटरों की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए थे। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार एक सोची-समझी रणनीति के तहत एक खास जाति (यादव) के लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा।

तेजस्वी के आरोपों का करारा जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, “इसे एनकाउंटर कहें या हाफ एनकाउंटर, लेकिन सबसे बड़ा संदेश यह है कि बिहार में अपराधी अब खुलेआम नहीं घूम सकते। अगर किसी ने अपराध की राह चुनी है, तो उसे सजा भुगतनी ही होगी।” उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (ATR) साफ बयां करती है कि हर वारदात के बाद बेहद कम समय में अपराधियों को दबोचा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि कई मामलों में शातिर अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी जाती है। ऐसी स्थिति में पुलिस बल को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “विपक्ष को केवल अपराधियों की चिंता सता रही है। उन्हें उन मासूम पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में भी सोचना चाहिए जिनकी जिंदगी इन अपराधियों ने तबाह कर दी है।” कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के हंगामे को ‘घड़ियाली आंसू’ करार देते हुए ललन सिंह ने कहा कि जनता इस राजनीति को समझती है और पहले की तरह आगे भी इन्हें करारा जवाब देगी।

- Advertisement -

ललन सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थापित सुशासन और मजबूत पुलिसिंग के मॉडल को अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में और सख्ती से धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने बिहार सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए हर पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ आयोजित करने के फैसले की सराहना की और इसे सरकार का एक ऐतिहासिक कदम बताया।

TAGGED: patna khabar, patna news, तेजस्वी यादव, नीतीश-सम्राट सरकार, पटना, ललन सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

50 बच्चे, बीमार, मिड डे मील, छोला-चावल, नालंदा
मिड डे मील का छोला-चावल खाते ही अस्पताल पहुंच गए 50 बच्चे, थाली में मिली दवा की गोली…SDO कर रहे जांच
दुर्घटना बिहारी समाज शिक्षा
डीएम-एसपी ने लिया खखन्दुआ खनन प्लांट का जायजा
बिहारी समाज
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुसहरी, युवक को गोलियों से भूना
बिहारी समाज अपराध
पेट्रोल, जिंदा जलाया, पटना, तलाकशुदा, पति, पत्नी, 2 बेटे, सास-ससुर
पटना में तलाकशुदा पति ने पत्नी, 2 बेटों और सास-ससुर को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

50 बच्चे, बीमार, मिड डे मील, छोला-चावल, नालंदा
मिड डे मील का छोला-चावल खाते ही अस्पताल पहुंच गए 50 बच्चे, थाली में मिली दवा की गोली…SDO कर रहे जांच
दुर्घटना बिहारी समाज शिक्षा
डीएम-एसपी ने लिया खखन्दुआ खनन प्लांट का जायजा
बिहारी समाज
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुसहरी, युवक को गोलियों से भूना
बिहारी समाज अपराध
पेट्रोल, जिंदा जलाया, पटना, तलाकशुदा, पति, पत्नी, 2 बेटे, सास-ससुर
पटना में तलाकशुदा पति ने पत्नी, 2 बेटों और सास-ससुर को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
50 बच्चे, बीमार, मिड डे मील, छोला-चावल, नालंदा
दुर्घटना

मिड डे मील का छोला-चावल खाते ही अस्पताल पहुंच गए 50 बच्चे, थाली में मिली दवा की गोली…SDO कर रहे जांच

नालंदा जिलांतर्गत नगरनौसा के एक मिडिल स्कूल में 50 से ज्यादा बच्चे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

डीएम-एसपी ने लिया खखन्दुआ खनन प्लांट का जायजा

नवादा : जिला समाहर्ता व एसपी ने जिले के एकमात्र खनन प्लांट…

By Swatva
बिहारी समाज

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुसहरी, युवक को गोलियों से भूना

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार…

By Swatva
पेट्रोल, जिंदा जलाया, पटना, तलाकशुदा, पति, पत्नी, 2 बेटे, सास-ससुर
अपराध

पटना में तलाकशुदा पति ने पत्नी, 2 बेटों और सास-ससुर को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया

राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित राजाराम गली में एक तलाकशुदा…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?