नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के बेरौटा गांव में महाभारत काल से स्थापित शिवलिंग को एक विधर्मी ने अभद्रता की जिससे हिंदू समाज की भावना आहत हुई। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन के द्वारा उसकी गिरफ्तारी हो गई, लेकिन नरहट के सीओ के द्वारा लिखित रूप में यह कहना कि वह शिवलिंग नहीं पत्थर है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कैलाश विश्वकर्मा एवं जितेंद्र प्रताप जीतू ने इसका विरोध किया एवं सीओ को निलंबन करने की मांग की है।
हिंदू स्वाभिमान संगठन के प्रांत प्रमुख माधव लाल कश्यप ने बेरौटा पहुंचकर सनातन धर्म प्रेमियों के साथ जाकर शिवलिंग के संरक्षण की मांग की एवं गंगाजल से शिवलिंग को पवित्र कर पूजा अर्चना की । मौके पर उपस्थित विराज विनायक, आदित्य कुमार, रुद्रांश शिव लाला, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक अविनाश कुमार, दीपक कुमार एवं चंदन कुमार राम रतन सिंह, कौशल यादव, सुनील भगत के साथ-साथ सैंकड़ों सनातनियों ने इस घटना का पुरजोर विरोध किया।
बता दें कि पिछले दिन असमाजिक तत्वों के द्वारा बेरौटा स्थित शिवलिंग के साथ अभद्रता की थी इसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस प्रसासन को इसकी जानकारी के बाद भारी पुलिस बल के साथ एसपी अभिनव धीमान घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिया गया और दोनों समुदायों के साथ बैठक कर मामला को शांत कराया गया।
भईया जी की रिपोर्ट