नवादा : जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के लटावर गांव में बालू के अवैध खनन छापामार टीम पर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। खनन टीम और पुलिस पर फायरिंग मामले में पुलिस ने गांव में छापेमारी की। सदर एसडीपीओ टू, हिसुआ पुलिस, खनन विभाग, स्वाट बल एवं गया जी जिले के अतरी एवं वजीरगंज थाने की पुलिस ने एक साथ छापेमारी की।
आरोपी की हुई पहचान
गयाजी जिले के अतरी थानांतर्गत बैकटपुर एवं दरियापुर गांव में हुई छापेमारी में अभियुक्त के घर से छः मोबाइल फोन जप्त कर छानबीन आरंभ कर दी गयी है। फिलहाल मोबाइल फोन में बालू के सिंडिकेट चलाने के कई साक्ष्य मिले हैं। इस क्रम में दो ट्रैक्टर,एक बाइक एवं 6 मोबाइल फोन जप्त कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट