नवादा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संगठनात्मक विषयों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वन्देमातरम् गीत गाकर किया गया। बैठक में संगठन विस्तार एवं पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह मंडल, जिला एवं शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठक आयोजित कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथों पर सुनने तथा कार्यक्रम को सरल एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है और संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। नियमित बैठकों एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि जिला के सभी 32 मंडलों में मासिक बैठक कराना अनिवार्य है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, विनोद कुमार भोली, नीतू गुप्ता, जिला मंत्री उपेंद्र चंद्रवंशी, ज्योति सिंह, अन्नपूर्णा कपूर, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माधुरी वर्णवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अफसाना खातून, शिवरानी केसरी, तरुण राजवंशी, श्रीकांत बमबम सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट